logo

नेपाल भारत बाडर डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेशन मीटिंग संपन्न

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 12.02.2026

- *नेपाल-भारत बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेशन मीटिंग सम्पन्न*

आज दिनांक 12.02.2026 को भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा, शांति व्यवस्था एवं प्रभावी समन्वय को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासनिक कार्यालय, बांके द्वारा आयोजित नेपाल-भारत सीमा जनपद स्तरीय संयुक्त समन्वय बैठक नेपालगंज, बांके, राष्ट्र नेपाल में सम्पन्न हुई।

बैठक में नेपाल पक्ष से जनपद बर्दिया के मुख्य जिला अधिकारी श्री गोगन बहादुर हमाल, जनपद बाँके के मुख्य जिला अधिकारी श्री दिल कुमार तमांग, पुलिस अधीक्षक बर्दिया श्री सरोज पौडेल, पुलिस अधीक्षक बाँके श्री अंगुर जी.सी., सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) बर्दिया के पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार महत एवं एपीएफ बाँके के पुलिस अधीक्षक श्री भीम बहादुर चंद उपस्थित रहे। भारत पक्ष से जिलाधिकारी बहराइच श्री अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री आर.एन. सिंह, 42वीं वाहिनी एसएसबी कंमांडेट श्री गंगा सिंह उदावत व एसएसबी से श्री राज रंजन, कमांडेंट 59वीं वाहिनी एसएसबी श्री कैलाश चन्द्र रमोला तथा प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग श्री अपूर्वा दीक्षित सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक का शुभारम्भ करते हुए जिलाधिकारी महोदय बहराइच ने भारत-नेपाल के ऐतिहासिक एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि खुली सीमा जो वन से आच्छादित भी है, दोनों देशों के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है, किन्तु सीमा की संवेदनशीलता को देखते हुए सतत निगरानी एवं समन्वित कार्रवाई आवश्यक है। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के मध्य त्वरित सूचना आदान-प्रदान तंत्र को और अधिक सक्रिय रखने पर बल दिया।

बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब, वन्यजीव एवं अवैध लकड़ी तस्करी तथा मानव तस्करी की रोकथाम के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। दोनों पक्षों द्वारा सीमा से सटे संवेदनशील एवं वन क्षेत्रों में समन्वित एवं सघन गश्त बढ़ाने, रात्रिकालीन पेट्रोलिंग को प्रभावी बनाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखने पर सहमति व्यक्त की गई। सीमा शुल्क, वन, पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों के मध्य समन्वित कार्रवाई के माध्यम से अवैध व्यापार एवं तस्करी की गतिविधियों पर संयुक्त रूप से अंकुश लगाने का निर्णय लिया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच द्वारा सीमा पार से संचालित आपराधिक नेटवर्क के विरुद्ध प्रभावी एवं लक्षित कार्रवाई करने, थाना एवं चौकी स्तर पर नियमित संपर्क बनाए रखने तथा फील्ड स्तर पर सशस्त्र सीमा बल एवं सशस्त्र पुलिस बल के मध्य फ्लैग बैठकें निरंतर आयोजित करने पर बल दिया गया। नेपाल पक्ष के अधिकारियों द्वारा भी पूर्ण सहयोग का आश्वासन प्रदान किया गया तथा आपात अथवा संवेदनशील परिस्थितियों में त्वरित समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर सहमति व्यक्त की गई।

बैठक में भारत पक्ष से अपर जिलाधिकारी श्री अमित कुमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट महसी श्री आलोक प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी, उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा, उपजिलाधिकारी मिहींपुरवा (मोतीपुर) श्री राम दयाल, क्षेत्राधिकारी नानपारा श्री पहुप सिंह तथा थाना प्रभारी रुपईडीहा श्री रमेश सिंह रावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। नेपाल पक्ष से उप अन्वेषण निदेशक बर्दिया श्री रमेश सिंह डांगा, उप अन्वेषण निदेशक बाँके श्री हरीश बिष्ट, मुख्य सीमा शुल्क अधिकारी बाँके श्री जनार्दन पौडेल, वरिष्ठ वन अधिकारी बाँके श्री टंका बहादुर गुरूंग, जिला वन अधिकारी बर्दिया श्री विजय राज सुवेदी, वार्डेन बर्दिया श्री अशोक कुमार राम एवं वरिष्ठ संरक्षण अधिकारी बाँके श्री वीरेन्द्र प्रसाद कंडेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में सम्पन्न हुई।

0
24 views