logo

जमुई आगमन की तैयारियां तेज: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व मंत्री डॉ. श्रेयसी सिंह के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मांगोबंदर मंडल की बैठक

जमुई। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं खेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. श्रेयसी सिंह के प्रस्तावित जमुई आगमन (14 फरवरी 2026) को लेकर मांगोबंदर मंडल भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक ग्राम दिनारी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने की।बैठक में दोनों नेताओं के आगमन पर प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने तथा अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि मांगोबंदर मंडल से हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जाए। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधींद्र नाथ मिश्रा, कृष्ण कुमार सिंह उर्फ छोटकू , मंडल महामंत्री त्रिपुरारी सिंह एवं वासुदेव मिश्रा, अजय मंडल, विनय सिंह, सूरज दुबे, ध्रुव सिंह, नीरज दुबे, ब्रह्मदेव रविदास, पवन दुबे, विवेक सिंह, राजेंद्र यादव, दशरथ पंडित, राम बहादुर दुबे, डब्लू सिंह, ओंकार शर्मा, सुधीर सिंह, साजन सिंह, अनिल पांडे, रामदेव पासवान, सुबोध सिंह, धर्मेंद्र रावत सहित भाजपा के अन्य गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में सभी ने एकजुट होकर कार्यक्रम की सफलता के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

7
1153 views