logo

अविश्वास प्रस्ताव पर घमासान, लोकसभा में बढ़ी हलचल; ओम बिरला ने लिया अहम फैसला


नई दिल्ली। सूत्र
विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद लोकसभा में सियासी माहौल गरमा गया है। संसद के भीतर आरोप–प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है और सभी दल अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं।
इसी बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कहा है कि जब तक अविश्वास प्रस्ताव पर अंतिम फैसला नहीं हो जाता, वह सदन की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। उनके इस ऐलान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा और तेज हो गई है।
संसदीय सूत्रों के अनुसार, अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए समय तय करने को लेकर भी दलों के बीच बातचीत जारी है। विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है, जबकि सत्ता पक्ष अपने बहुमत का दावा कर रहा है।
अब सभी की निगाहें लोकसभा की कार्यवाही पर टिकी हैं, जहां अविश्वास प्रस्ताव पर बहस और मतदान के दौरान सरकार की परीक्षा होगी।

77
1831 views