गोण्डा : परसपुर में भीषण सड़क हादसा, अर्टिगा कार और अपाचे की जोरदार टक्कर...
गोण्डा जनपद के परसपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नरायनपुर साल में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
भौरीगंज की ओर से आ रही अर्टिगा कार और एक अपाचे बाइक के बीच ओवरटेकिंग के दौरान जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों के अनुसार हादसा ओवरटेक करने के दौरान हुआ।
ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना देकर एंबुलेंस को बुलाया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार छात्र परीक्षा केंद्र देखने जा रहे थे।
घटना की विस्तृत जानकारी थोड़ी देर में…
AIMA MEDIA NEWS