logo

एम.ए. इतिहास की मुख्य परीक्षा में सागर कंवर अव्वल

जालोर (दलपतसिंह भायल ) वीर वीरमदेव राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कला संकाय वर्ष 2025 की एम.ए. इतिहास की मुख्य परीक्षा में सागर कंवर सोलंकी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। सागर कंवर, श्री छैल सिंह सोलंकी (गांव–मायलावास) की सुपुत्री हैं।
सागर कंवर ने चारों सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम सेमेस्टर में 8.20, द्वितीय सेमेस्टर में 7.00, तृतीय सेमेस्टर में 6.40 तथा चतुर्थ सेमेस्टर में 7.60 एसजीपीए प्राप्त किया। सभी सेमेस्टर में उच्चतम अंक अर्जित कर उन्होंने कक्षा में अव्वल रैंक हासिल की।
अपनी सफलता का श्रेय सागर कंवर ने अपने गुरुजनों और परिजनों को दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के निरंतर सहयोग व प्रोत्साहन के कारण ही यह उपलब्धि संभव हो सकी।
उल्लेखनीय है कि सागर कंवर बचपन से ही मेधावी छात्रा रही हैं। कक्षा पाँचवीं से लेकर अब तक वे निरंतर प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करती आ रही हैं। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र की हजारों बालिकाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

99
3345 views