
देवनारायण मंदिर में गूंजे जयकारे, हीरामन जयंती पर हुआ भव्य आयोजन
सुकेत मंडल के अरनिया गांव स्थित देवनारायण मंदिर परिसर में भगवान हीरामन जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भगवान के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान हीरामन की आराधना की समारोह के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रसादी ग्रहण की। पूरे आयोजन में गांव की एकजुटता और धार्मिक आस्था देखने को मिली।कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अखलेश मेड़तवाल एवं मंडल भाजपा प्रतिनिधि विकास चौहान का ग्रामीणों द्वारा फूल-मालाओं से स्वागत और अभिनंदन किया गया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने समारोह में भाग लेते हुए क्षेत्रवासियों को हीरामन जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और ऐसे आयोजनों को सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया।इस अवसर पर भाजपा नेता हरीश गुर्जर, पूर्व सरपंच रामदयाल गुर्जर, सुखराम गुर्जर, गंगाराम गुर्जर, शोभाराम गुर्जर, मोतीलाल गुर्जर, कालू बंजारा, देवकरण गुर्जर, मांगीलाल गुर्जर, महावीर जी गुर्जर, रामनारायण गुर्जर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का आयोजन गुर्जर समाज के समाजसेवी नरवर गुर्जर के नेतृत्व में किया गया। समारोह शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।