logo

एसडीएम ने किया मैरिज गार्डनों का निरीक्षण

एसडीएम ने किया मैरिज गार्डनों का निरीक्षण
-----
#श्योपुर-/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार एसडीएम श्री गगन सिंह मीणा द्वारा शहर में संचालित दो मैरिज गार्डनों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सीएमओ श्री राधेरमण यादव एवं अन्य अमला मौजूद रहा।

एसडीएम श्री गगन सिंह मीणा ने विजय विलास रिसोर्ट के निरीक्षण के दौरान फायर सिस्टम उपयुक्त नही पाये जाने पर विधि संवत कार्यवाही के निर्देश सीएमओ को दिये गये। इसके साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग अनुमति उपरांत नियंत्रित वॉल्यूम में किये जाने और प्रतिबंधित समय में उपयोग नही किये जाने के संबंध में हिदायत दी गई। इसी प्रकार जेके रिसोर्ट के निरीक्षण के दौरान पार्किग नही पाये जाने, नगरपालिका से मैरिज गार्डन संचालन की अनुमति नही होने और डायर्वसन बकाया होने पर कार्यवाही के निर्देश सीएमओ को दिये गये।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur

52
1288 views