logo

धान खरीदी को लेकर कांग्रेस कमेटी उदयपुर ने राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

उदयपुर में धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया
उदयपुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उदयपुर के आह्वान पर ब्लॉक किसान कांग्रेस कमेटी उदयपुर द्वारा आज धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन माननीय शेखर बाबा जी के नेतृत्व एवं किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भागवत सिंह जी की अध्यक्षता में महामहिम राज्यपाल महोदय, छत्तीसगढ़ शासन के नाम पर अनुविभागीय अधिकारी उदयपुर को सौंपा गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाने की मांग की गई, ताकि क्षेत्र के किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
नेताओं ने कहा कि कई किसानों की धान खरीदी अब तक पूर्ण नहीं हो पाई है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अतः शासन से शीघ्र निर्णय लेते हुए खरीदी अवधि बढ़ाने की मांग की गई।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

3
238 views