logo

अपर कलेक्टर द्वारा जिला जेल का निरीक्षण

अपर कलेक्टर द्वारा जिला जेल का निरीक्षण
----
#श्योपुर-/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय द्वारा जिला जेल श्योपुर का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सजायाफ्ता बंदियों एवं विचाराधीन बंदियों की बैरकों का निरीक्षण किया गया तथा बंदियों की बैरको में मोबाइल अथवा अन्य प्रतिबंधात्मक सामग्री न हो यह सुनिश्चित करने के लिये प्रभारी जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया। जेल की पाकशाला में तैयार की जा रही भोजन सामग्री को भी देखा गया जो सामान्यतौर पर संतोषजनक पाई गई ।

इस अवसर पर जेल में मुलाकात के दौरान संधारित की जाने वाली प्रवेश पंजी का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया तथा प्रभारी जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि जेल में अधिकृत व्यक्तियों को प्रवेश दिया जायें तथा इस संबंध में जेल नियमावली का कड़ाई से पालन किया जावे।

जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि मुलाकात एवं टेलीफोन पर बात कराने के संबंध में जेल मैन्युअल का ही पालन कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान बंदियों के स्वास्थ्य के संबंध में जेल चिकित्सक से चर्चा की गयी तथा वर्तमान में किसी भी कैदी को विशेष बीमारी संबंधी शिकायत न होना पाया गया। जेल में कैदियों को सिलाई एवं मशरूम की खेती करना सिखाया जा रहा है। जेल के अंदर एवं बाहर साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक पायी गयी।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur

57
1159 views