logo

डॉक्टर हिंदुस्तानी, डिग्री पाकिस्तानी: UMC की वैद्यकीय अधिकारी डॉ. मोहिनी धर्मा की MBBS डिग्री पाकिस्तान की है, इट हैपेन्स ओनली इन उल्हासनगर !!बिना कि

उल्हासनगर महानगर पालिका (UMC) की वैद्यकीय अधिकारी डॉ. मोहिनी हरेश धर्मा की MBBS डिग्री पाकिस्तान की है। उससे बड़ी हैरान कर देनेवाली बात है कि डॉ. मोहिनी धर्मा महाराष्ट्र मेडिकल कॉउन्सिल (MMC) में रजिस्टर्ड भी नहीं हैं।

एक RTI एक्टिविस्ट किसी काम से UMC में गया था। तब डॉ. मोहिनी धर्मा ने RTI एक्टिविस्ट को ब्लैकमेलर कह दिया था। उसी ब्लैकमेलर ने RTI के मार्फ़त UMC से डॉ. मोहिनी धर्मा का सर्विस रिकॉर्ड मांग लिया। तभी मालूम पड़ा कि डॉ. मोहिनी धर्मा शुद्ध रूप से फर्जी तरीके से UMC में कार्यरत हैं। और तो और वे हिन्दुस्तान के दुश्मन देश पाकिस्तान से पढ़ाई-लिखाई करके आयी हैं। उनकी MBBS कीपाकिस्तान से पढ़ाई-लिखाई करके आयी हैं। उनकी MBBS की डिग्री पाकिस्तान की है।
RTI एक्टिविस्ट ने डॉ. मोहिनी धर्मा के बारे में 7 जानकारियां मांगी थीं। सूचना अधिकारी अजीत गोवारी और मनोज जाधव ने 25 सितम्बर 2025 को जवाब में बताया कि UMC के सामान्य प्रशासन विभाग में डॉ. मोहिनी धर्मा से सम्बंधित कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। यहां तक कि उनके पास आइडेंटिटी कार्ड ही नहीं है। वे MMC में रजिस्टर्ड भी नहीं है।डॉ. मोहिनी धर्मा ने राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (National Medical Commission) में अपने बारे में जो जानकारी दी है वह ABI (abinewz.com) के पास उपलब्ध है। उसके अनुसार डॉ. मोहिनी धर्मा ने 12 दिसंबर 2012 को राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग में अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। रजिस्ट्रेशन नंबर- 2011123432 है। उनकी जन्मतिथि 9 जुलाई 1968 है।

महत्वपूर्ण है कि साल 1995 में उन्होंने पाकिस्तान की U.Sindh यूनिवर्सिटी से MBBS किया है। उसी डिग्री की बदौलत वे 24 नवम्बर 2012 को उल्हासनगर महानगर पालिका में नियुक्त हुईं।

डॉ. मोहिनी धर्मा UMC में प्रजनन व बाल आरोग्य कार्यक्रम टप्पा-2 में महिला वैद्यकीय अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनकी अवैध नियुक्ति के बारे में ABI (अकेला ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन) पहले न्यूज़ प्रकाशितकर चुका है। उनकी फोटो देखिये। वे राम तेरी गंगा मैली की मन्दाकिनी बनी हैं। चेहरे पर बेशर्म हंसी और पाकिस्तान की MBBS डिग्री लेकर वे हिन्दुस्तान की गंगा (कायदा-कानून, संविधान) को गंदा कर रही हैं। इट हैपेन्स ओनली इन उल्हासनगर।

0
0 views