logo

योगी सरकार ने पेश किया ₹9,12,696 करोड़ का ऐतिहासिक बजट, ‘विकसित भारत–2047’ की दिशा में बड़ा कदम

योगी सरकार ने पेश किया ₹9,12,696 करोड़ का ऐतिहासिक बजट, ‘विकसित भारत–2047’ की दिशा में बड़ा कदम

पूरा विवरण:
उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए ₹9,12,696 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट विधानसभा में पेश किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह बजट ‘विकसित भारत–2047’ के लक्ष्य को साकार करने और नए उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की मजबूत नींव रखता है।
सीएम योगी ने बताया कि बजट का मुख्य फोकस गरीब, किसान, युवा और नारी सशक्तिकरण पर है। इसमें प्रदेश के इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास, औद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, कृषि सुधार तथा कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए व्यापक प्रावधान किए गए हैं।
बजट में एक्सप्रेस-वे, सड़क, पुल, मेट्रो, एयरपोर्ट और लॉजिस्टिक्स से जुड़े प्रोजेक्ट्स को गति देने पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे प्रदेश की कनेक्टिविटी बढ़ेगी और निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही एमएसएमई, स्टार्टअप और स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से युवाओं को अधिक रोजगार अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था बनाने, औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने और सुशासन व समावेशी विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का रोडमैप है।

6
3238 views