logo

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना” के तहत 50 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न विधायक रेणुका सिंह का बड़ा सहयोग प्रत्येक जोड़े को ₹10,000 की आर्थिक सहयोग

महिला एवं बाल विकास विभाग, परियोजना सोनहत द्वारा शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक कन्या विवाह समारोह का आयोजन दिनांक 10 फरवरी 2026 (मंगलवार), प्रातः 9:00 बजे ग्राम पंचायत (सलगंवा कला) स्थित कल स्कूल ग्राउंड, विकासखंड सोनहत, जिला कोरिया (छत्तीसगढ़) में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में 50 जोड़ों का विधिवत सामूहिक विवाह कराया गया।

समारोह की मुख्य अतिथि माननीय विधायक रेणुका सिंह (भरतपुर–सोनहत) रहीं,
जबकि अध्यक्षता जिला पंचायत कोरिया के अध्यक्ष श्री मोहित राम पैकरा ने की।

आयोजन सम्मानित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।

यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग प्रदान करने की दिशा में राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है,

जो सामाजिक समरसता एवं बेटियों के सम्मान को सशक्त करती है

इस अवसर पर 50 जोड़ों का विधिवत विवाह वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया।

समारोह की मुख्य अतिथि माननीय विधायक रेणुका सिंह (भरतपुर–सोनहत) रहीं।

उन्होंने अपने उदार सहयोग का परिचय देते हुए विधायक सुरक्षा निधि से प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को ₹10,000 की अतिरिक्त आर्थिक सहायता प्रदान की।

इसके अतिरिक्त, महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से शासन प्रावधान अनुसार प्रत्येक जोड़े को ₹35,000 की सहायता राशि प्रदान की गई।

इस प्रकार प्रत्येक जोड़े को कुल ₹45,000 का सहयोग प्राप्त हुआ,
जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिली।

विधायक रेणुका सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बेटियों का सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य की चिंता समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने इस योजना को सामाजिक समरसता और नारी सम्मान की दिशा में एक सशक्त कदम बताया।

कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में *जनप्रतिनिधियों* , अधिकारियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ

महिला बाल विकास विभाग
खबर जन जन की आवाज

124
5420 views