logo

मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम में आयुक्त/ सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनता की समस्याओं का समाधान किया.

ख़बर #उत्तराखंड से..
हल्द्वानी : मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम में आयुक्त/ सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनता की समस्याओं में भूमि विवाद, धोखाधड़ी से धनराशि हडपने, अवैध निर्माण, पारिवारिक विवाद,पेयजल,रोडवेज स्टेशन पर अनावश्यक बसों के खडा होने आदि जैसे गम्भीर मामलों पर त्वरित कार्यवाही की।

हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान कुमाऊं आयुक्त ने जनता द्वारा रखे गए विभिन्न प्रकरणों पर सुनवाई की और कई मामलों में मौके पर ही समाधान किया।

*पुरानी फर्म के आधार पर विभिन्न कंपनियों को पंजीकृत कर उसके आधार पर भू काननू का उल्लंघन कर फर्जी तरीके से भूमि क्रय करते हुए भूमि दस्तावेजों के आधार पर स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनवाने के मामले पर आयुक्त ने इस प्रकरण पर जांच करते हुए खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

*हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डा एवं कालूसिद्ध मन्दिर के आसपास बसों एवं ठेला-रेहडी खड़े होने के कारण जाम की समस्या के संबंध में प्राप्त शिकायत पर जाम से निजात हेतु पुलिस महकमे को कार्यवाही के निर्देश दिये गए।

#badaunharpalnews #budaunharpal #badaunnews #badaunharpal #UttarPradeshNews #ujhani #budaun #badaun #BreakingNews #Headlines #uttrakhand #haldwani #uttrakhandtourism बदायूँ हर पल न्यूज़ @badaunharpalnews

1
0 views