logo

पिछली घोषणाएं अधूरी, किसी को बजट नहीं मिला, किसी की डीपीआर तक नहीं बन पाई

राजस्थान सरकार बुधवार को नया बजट पेश करने जा रही है। ले​किन बीते वर्षों में झालावाड़ जिले के लिए की गई कई घोषणाएं आज भी धरातल पर नहीं उतर पाई हैं। कई की डीपीआर ही नहीं बनी तो योजनाओं को बजट नहीं मिला। अब नए बजट से फिर नई उम्मीद लिए जिले के विधायकों ने सरकार को जनता की आवश्यकताओं से अवगत कराया है। देखना यह है कि सरकार इनमें से किसे प्राथमिकता देती है। एक की डीपीआर बनी, दूसरा अधर में जिले की डग और खानपुर विधानसभा क्षेत्रों में कृत्रिम जलाशयों के निर्माण की घोषणा की गई थी।
डग विधानसभा में जलाशय की डीपीआर तो तैयार हो गई है। लेकिन आगे की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। वहीं खानपुर विधानसभा के बकानी क्षेत्र के मोडी इलाके में तो डीपीआर तक नहीं बन सकी। बजट दोनों को नहीं मिला है। जिसे निर्माण शुरू नहीं हुआ। पर्यटन स्थलों का विकास भी नहीं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दहलनपुर में मठ छतरियों के निर्माण, संत रामानंदाचार्य महाराज की छतरी और द्वारकाधीश मंदिर के विकास की योजनाएं भी बजट के अभाव में ठंडे बस्ते में हैं।
इन कार्यों के पूरे होने से जिले की सांस्कृतिक पहचान मजबूत होती और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल कागजों में फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल के लिए भी पिछले बजट में घोषणा हुई थी। इसके लिए एमओयू भी हो चुका है। लेकिन अभी तक फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल धरातल पर नहीं उतर पाया है। जबकि नजदीकी मध्यप्रदेश में चल रहे फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल के स्टू्डेंट झालावाड़ के रनवे पर प्रैक्टिस करने आ रहे हैं। जालौर–झालावाड़ ग्रीन फील्ड रोड पिछले बजट में जालौर से झालावाड़ तक ग्रीनफील्ड रोड की घोषणा की गई थी। यह व्यापार और औद्योगिक विकास को गति देने वाला सड़क मार्ग माना जा रहा है। लेकिन एक साल बीतने के बाद भी न तो इसकी डीपीआर तैयार हुई और न भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हुई।
घोड़ा पछाड़ नदी पर बांध, प्रस्ताव जिले में घोड़ा पछाड़ नदी पर प्रस्तावित बांध क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने और जल संकट से राहत देने में अहम भूमिका निभा सकता था। लेकिन अब तक इसके लिए न तो बजट स्वीकृत हुआ और न ही निर्माण से जुड़ी कोई ठोस पहल शुरू हुई। योजना फाइलों में ही अटकी हुई है। खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर : गुर्जर ने जमींदोज किए स्कूलों के भवन बनवाने, बकानी में एसडीएम कार्यालय खोलने, कॉलेज खोलने, बाकनी सीएचसी को ट्रोमा सेन्टर में क्रमोन्न​ति, बकानी में सहायक निदेशक कृषि विस्तार कार्यालय की मांग की है।
बकानी को नगरपालिका बनाने, खानपुर में लहसुन प्रोसेसिंग यूनिट, खानपुर में एडीजे और एसीजेएम न्यायालय की स्थापना, मंडावर बेल्ट में लिफ्ट परियोजना के माध्यम से 8 पंचायतों को पानी उपलब्ध करवाने की मांग उठाई है। डग विधायक कालूराम मेघवाल : मेघवाल ने डग में पीडब्लूडी एईएन कार्यालय खोलने, छोटी कालीसिंध और चाचूरनी नदी पर बांध निर्माण का बजट देने की मांग की है। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय डग में बनवाए जाने, भवानीमंडी में कन्या कॉलेज खोलने, अनुसूचित जाति का आवासीय स्कूल बनवाने, डग में 220 केवी जीएसएस निर्माण की मांग की है।
वहीं डग में बाईपास बनवाने सहित अन्य मांगें की गई हैं। मनोहरथाना विधायक गोविंद रानीपुरिया : हरनावदा मनोहरथाना मार्ग से देवरी जागीर के बीच खेजड़ा गांव के पास परवन नदी पर हाईलेवल ब्रिज का निर्माण करने की मांग की है। दो दर्जन उपस्वास्थ्य केंद्रों को पीएचसी में क्रमोन्नत करने सहित अन्य मांग की गई। इसी तरह से ढाबा व कालाफाटा एनीकट निर्माण करवाने और देवरीकलां जागीर में 132 केवी जीएसएस सहित अन्य मांगें की गई हैं। नया बजट -नई उम्मीदें... जिले के विधायकों ने सरकार को बताई ये मांगें
Aima media jhalawar







1
832 views