logo

सुल्तानपुर में भू-माफिया पर बड़ी जीत, जमीन संत निरंकारी मिशन को दान

40 साल बाद भू-माफिया के कब्जे से मुक्त हुई गोस्वामी समाज की जमीन, संत निरंकारी मिशन को दान
जनपद सुल्तानपुर, थाना धनपतगंज, पोस्ट अगई, तीर गांव चकिया, ग्राम पंचायत अगई में गोस्वामी समाज की जमीन पर भू-माफिया उदयचंद द्वारा पिछले लगभग 40 वर्षों से अवैध कब्जा किया गया था।
दिनांक 10-02-2026 को ग्राम पंचायत अगई एवं तीर गांव चकिया के ग्रामीणों की एकजुटता से उक्त जमीन को कब्जा-मुक्त कराया गया।
कब्जा हटने के बाद ग्रामीणों एवं गोस्वामी समाज द्वारा सर्वसम्मति से यह जमीन संत निरंकारी मिशन को दान कर दी गई, जिससे आगे चलकर धार्मिक, सामाजिक एवं मानव सेवा कार्य किए जाएंगे।
ग्रामीणों ने इसे सामाजिक एकता और न्याय की बड़ी जीत बताया।
📍 स्थान: तीर गांव चकिया, थाना धनपतगंज, सुल्तानपुर

25
2158 views