logo

अधिवक्ता लवकुश पटेल बने सिविल बार एसोसिएशन चंदौली के वरिष्ठ उपाध्यक्ष


चंदौली। सिविल बार एसोसिएशन चंदौली वर्ष 2026 के चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता लवकुश पटेल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। उनके निर्विरोध चयन की घोषणा होते ही अधिवक्ताओं में हर्ष का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर बार के वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं सहयोगियों ने अधिवक्ता लवकुश पटेल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। अधिवक्ता लवकुश पटेल ने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बार और अधिवक्ताओं के हित में पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करेंगे।
निर्विरोध चयन को बार में उनके प्रति विश्वास और लोकप्रियता का प्रतीक माना जा रहा है।

0
178 views