logo

*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें* *10- फरवरी - मंगलवार*


👇
*=========================*

*1* पेंगुइन रैंडम हाउस बोला- 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' पब्लिश नहीं, नरवणे की बुक का कोई भी हिस्सा सार्वजनिक नहीं; राहुल गांधी ने लोकसभा में दिखाई

*2* किताब पर विवाद: पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक सोशल मीडिया पर लीक, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, राहुल इसकी कॉपी लेकर संसद पहुंचे थे, दावा किया- चीन ने लद्दाख में घुसपैठ की थी

*3* पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पुस्तक की प्री-प्रिंट कॉपी ऑनलाइन कैसे पहुंची, इसमें किन लोगों या संस्थाओं की भूमिका हो सकती है, और क्या इसमें कॉपीराइट या अन्य कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन हुआ है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

*4* गांव से लेकर शहर तक... महाराष्ट्र के जिला परिषद चुनावों में BJP की जीत पर गदगद PM मोदी,

*5* महाराष्ट्र की जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीति की दिशा साफ कर दी है। हेडिंग के मुताबिक महायुति गठबंधन ने इन चुनावों में बड़ी जीत दर्ज की है और भाजपा एक बार फिर सबसे आगे रहने वाली पार्टी बनकर उभरी है। नतीजों ने दिखाया है कि शहरी, अर्धशहरी और ग्रामीण इलाकों में सत्तारूढ़ गठबंधन को मजबूत समर्थन मिला है। 2024 विधानसभा चुनाव के बाद यह जीत महायुति की लगातार बढ़त को आगे बढ़ाती दिख रही है।

*6* बजट सत्र का 10वां दिन: लोकसभा स्पीकर को पद से हटाने का प्रस्ताव तैयार कर रहा ​विपक्ष, 103 सांसदों ने हस्ताक्षर किए

*7* लोकसभा की कार्यवाही सुचारु रूप से चलने का मामला शर्त बनाम शर्त में उलझ गया है। इसकी वजह से संकेत हैं कि बजट सत्र का पहला चरण हंगामे में ही कटेगा। सोमवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सदन के सुचारु संचालन के लिए बजट पर चर्चा से पहले भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता पर संक्षिप्त चर्चा की शर्त रखी। इसके जवाब में सरकार ने उनसे सत्र के दौरान सदन में हुई घटनाओं पर खेद जताने की शर्त रखी है।

*8* बजट सत्र के दौरान अप्रकाशित किताब, सांसदों के निलंबन, विपक्षी महिला सांसदों पर पीएम पर हमले की साजिश जैसे मुद्दे ने सरकार और विपक्ष के संबंधों की खाई चौड़ी कर दी है।

*9* केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को कहा कि अगर संसद में चर्चा नहीं होती है, तो यह विपक्ष के लिए नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि सरकार के पास बहुमत है और वह सदन में कुछ भी (विधेयक) पारित करने में सक्षम है। लेकिन सरकार चाहती है कि सबकुछ चर्चा के बाद पारित हो।

*10* संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष (स्पीकर) ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है। लेकिन उनके पास इतनी संख्या (सांसद सदस्य) नहीं है कि स्पीकर को हटाया जा सके। रिजिजू ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने स्पीकर और अधिकारियों की मेज पर चढ़कर, उनके कमरे में घुसकर संसदीय संस्था का अपमान किया।

*11* अगले 5 साल में शहरों की संख्या-दायरा बढ़ेगा, देश में 12 करोड़ नए शहरी लोग होंगे, 16वें वित्त आयोग का शहरीकरण रोडमैप तैयार

*12* सुप्रीम कोर्ट बोला-SIR में कोई रुकावट नहीं आने देंगे, बंगाल में फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश करने की डेडलाइन एक हफ्ते बढ़ाई

*13* मणिपुर के लितान में हिंसा भड़की, 25 घर फूंके, उपद्रवियों ने गोलीबारी भी की; BSF-CRPF और असम राइफल्स के जवान तैनात

*14* शरद पवार की तबीयत अब स्थिर, सीने में जकड़न के चलते पुणे के अस्पताल में हुए थे भर्ती

*15* पलटू पाकिस्तान ने लिया यू-टर्न, भारत के खिलाफ खेलेगा ग्रुप मैच; शहबाज सरकार ने किया एलान

*16* साउथ अफ्रीका ने कनाडा को 57 रन से हराया, ग्रुप-डी में नंबर-1 पर आया; मार्करम की फिफ्टी, एनगिडी ने 4 विकेट झटके
*=========================*

0
99 views