logo

सोमवार 9फरवरी 2026, यशोभूमि, पूर्व मुख्यमंत्री अजीत दादा पवार की अस्थियां संगम के प्रयागराज में विसर्जित।

मुंबई। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत दादा पवार की अस्थियों को उनके पुत्र जय पवार ने रविवार को प्रयागराज में गंगा यमुना और सरस्वती नदियों के संगम में मंत्रों के जाप के बीच विसर्जित कीं। यह जानकारी पवार परिवार के सूत्रों ने दी। पवार परिवार के सूत्रों ने बताया कि आज जय पवार परिवार सहित चार्टेड फ्लाइट से पूणे से प्रयागराज पहुंचा।जय पवार एयरपोर्ट से नंगे पैर निकले।वह एयरपोर्ट से संगम तक काफिले के साथ गए।जय पवार ने पुजारियों की मौजूदगी में कलश पूजन करने के बाद रश्मों के हिसाब से अस्थियों को तीन पवित्र नदियों के संगम में विसर्जित किया।यह जानकारी पवार परिवार के सूत्रों ने दी।

4
1109 views