logo

तनाव दूर करने शांति समिति का आयोजन दोनों ही पक्ष बैठक में नहीं हुए शामिल

*तनाव दूर करने शांति समिति का आयोजन, दोनों ही पक्ष बैठक में नहीं हुए शामिल*

*एसडीएम बोली- गोवंश घर में रखे या गोशाला में, सड़क पर दिखे तो होगी कार्रवाई, इसमें किसी की नहीं सुनूगी*
*आगामी त्योहार को लेकर हुई चर्चा, बिजली कटौती, अवैध पार्किंग सहित कई मुद्दे उठे*

*उज्जैन/गिरधारी गेहलोत जन जन की आवाज की खास खबर*

नागदा। शहर में लगातार घटनाओं से तनाव की स्थिति बनी हुई है। भले शहर शांत नजर आ रहा है और प्रतिदिन की तरह ही आमजन जीवन यापन कर रहे है। परंतु कहीं न कहीं अंदरुनी रुप से तनाव बना हुआ है। इस तनाव को खत्म करने के लिए ही शांति समिति की बैठक का आयोजन सोमवार को मंडी थाना परिसर में किया गया था। परंतु बैठक में दोनों ही पक्ष के लोग शामिल नहीं हुए। ऐसे में जिस तनाव को खत्म करने का प्रयास प्रशासन कर रहा है, वह अब भी कहीं न कहीं कायम है।
ऐसे में प्रशासन को आगामी त्योहार को लेकर अधिक सजग और सक्रिय रहना होगा। बैठक में एसडीएम रंजना पाटीदार और थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी प्रशासन की ओर से शामिल हुए, सीएसपी बैठक में नहीं पहुंचे थे, बताया गया कि वह उज्जैन बैठक में शामिल होने गए थे। बैठक में महाशिवरात्रि, होली, रमजान पर्व, बिजली कटौती को लेकर चर्चा हुई।
एसडीएम बोली- गाय घर में या गौशाला में, सड़क पर नहीं आएगी नजर
बैठक में शहर की सड़कों पर विचरण करने वाले गोवंश का मुद्दा प्रमुखता से उठा, क्योंकि आगामी समय में महाशिवरात्रि पर सात दिवसीय मेले का आयोजन होगा और गोवंश वहां पहुंचते है तो भगदड़ की स्थिति भी बन सकती है। इस पर एसडीएम पाटीदार ने स्पष्ट कहा कि 15 फरवरी के बाद प्रशासन सख्त मुहिम चलाने वाला है। गाय घर में या गोशला में होगी, सड़क पर नजर नहीं आएगी।
मुहिम में अगर कोई गाय पकड़कर गोशला भेजी जाती है तो मैं कॉल उठाऊंगी जरुर, पर सुनूगी किसी की नहीं। वह बोले ग्रामीण क्षेत्र में 11 गोशाला बनकर तैयार हो गई है, जनपद पंचायत सीईओ से चर्चा कर इन गोशाला में गायों को भेजा जाएगा। इस पर सदस्यों ने कहा कि गाय से इतनी दिक्कत नहीं है, जितने सांड आपस में लड़ते है, उससे होती है। जिस पर एसडीएम ने कहा कि उन्हें भी गोशाला भेजा जाएगा। इसके अतिरिक्त संभागस्तरीय गोशाला के उन्हेल के पगारा का चयन हुआ है। जहां लगभग 120 बीघा जमीन पर गोशाला बनेगी, इसके लिए फाइल भी कलेक्टर कार्यालय पहुंच चुकी है।
मेलाध्यक्ष ने कहा छोटे-छोटे बच्चे चाकू लेकर घूम रहे
पार्षद व मेलाध्यक्ष बबीता रघुवंशी ने कहा कि वर्तमान में छोटे-छोटे बच्चे खटकेदार चाकू जेब में लेकर घूम रहे है। अगर पुलिस वाक्य में जांच करें तो कई बच्चों के जेब में चाकू मिल जाएंगे। उन्होंने मेले में अवैध वसूली को रोने की बात कहीं। साथ ही झाबुआ में घटित घटना को लेकर झूला संचालकों को प्रमाण-पत्र जारी करने के बाद ही झूला चलाने की अनुमति देने की बात कहीं।
भाजपा जिला महमंत्री बोले-आधी रात में लगता है युवाओं का जमावड़ा
भाजपा जिला महामंत्री राकेश यादव बोले कि रमजान माह में आधी रात में युवाओं का जमावड़ा कन्याशाला चौराहे पर लगता है। पुलिस ऐसे युवाओं को समझाइश देकर घर भेजे। जिस पर अब्दुल हमीद ने कहा कि युवा पोहे और चाय के लिए पहुंचते है, वह भी 11 बजे तक ही जाते है। इसके अलावा अवैध पार्किंग, यातायात, महाशिवरात्रि पर दर्शन व्यवस्था, ओवर लोड ऑटो, मोडीफाई बाइक और उनकी अनियंत्रित गति पर कार्रवाई की बात कहीं गई।
बिना अनुमति धरना देने वालों पर हो कार्रवाई
भाजपा नेता सुबोध स्वामी ने नई दिल्ली क्षेत्र में बिना अनुमति आदतन अपराधी द्वारा धरने के बाद भी पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने का सवाल उठाया। जिसका समर्थन भाजपा जिला महामंत्री यादव और पार्षद रघुवंशी ने भी किया। वह बोले कि बिना अनुमति भीड़ लेकर कोई भी थाने में धरना प्रदर्शन कर रहा है। इस पर अब्दुल हमीद बोले कि थाना चौराहे पर भी धरना प्रदर्शन हुआ। अगर कार्रवाई करना है तो सभी पर समान रुप से हो।

4
361 views