logo

दिनांक 8 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की स्थापना दिवस की पांचवी वर्षगांठ मनाया गया....

आज दिनांक 8 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की स्थापना दिवस की पांचवी वर्षगांठ पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापिका श्रीमती सुलोचना मौर्य के निर्देशन एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती अनुरागिनी सिंह के नेतृत्व में आदर्श संविलयन विद्यालय एलनगंज में भव्य समारोह का आयोजन हुआ जिसमें सर्वप्रथम ईश्वर वंदना के साथ सामूहिक रूप से केक काटा गया। इसके पश्चात जिला अध्यक्ष द्वारा संगठन की स्थापना और उनके द्वारा किए गए कार्यों को प्रस्तुत किया गया अध्यक्षता के पश्चात समस्त ब्लॉक अध्यक्षों तथा महामंत्रियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये, संगठन के महत्व को भी बताया।
कार्यक्रम में आए हुए समस्त जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य ब्लॉक अध्यक्ष महामंत्री एवं समस्त कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया
कार्यक्रम के समापन से पूर्व जिला महामंत्री श्रीमती संगीता सिंह भदौरिया द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इसके पश्चात समस्त उपस्थित सदस्यों ने मिष्ठान के पश्चात स्वल्पाहार किया और संगठन के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष श्वेता श्रीवास्तव, सरबजीत, प्रतिभा सिंह, सरिता सिन्हा, शिखा पांडे, अनुपमा, रचना मौर्या, के साथ जिले की टीम कविता त्रिपाठी,पूनम यादव, रचना भटनागर,आशा शर्मा, शुचिता पाण्डेय, अलका जायसवाल, माया गिरी के साथ अधिक संख्या में कार्यकारिणी के पदाधिकारी और महिला सदस्य पांचवें स्थापना दिवस में सम्मिलित हुए।
संगीता सिंह
जिला महामंत्री
महिला शिक्षक संघ प्रयागराज

9
554 views