logo

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ

ग्राम पंचायत जड़ार, क्षेत्र–पनियरा, जनपद महराजगंज में श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। यह कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर ग्राम सभा के समस्त पुरवों से होती हुई जड़ार चौराहे पर पहुँची, जहाँ कलश यात्रियों का स्वागत ग्रामवासी बच्चा पटेल द्वारा मीठा पानी पिलाकर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान शान्ति कुंज हरिद्वार से पधारे युगदूतों ने मंच से युग संगीत के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक एवं नैतिक जीवन मूल्यों की प्रेरणा दी। आयोजन युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के सूक्ष्म संरक्षण में तथा माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर किया जा रहा है।
इस आयोजन का उद्देश्य मानव में दैवी गुणों का विकास, दुर्गुणों का शमन, मानव मूल्यों की स्थापना, राष्ट्र जागरण तथा सनातन संस्कृति का उत्थान करना है। कार्यक्रम के माध्यम से ‘मानव में देवत्व का उदय एवं धरती पर स्वर्ग का अवतरण’ का संदेश दिया जा रहा है।
आयोजन को सफल बनाने में समस्त ग्रामवासियों का यथासंभव सहयोग प्राप्त हो रहा है। आगामी 9 फरवरी को प्रातः 8 बजे से सामूहिक पंचकुंडीय यज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जो लगातार तीन दिनों तक चलेगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहभागिता निभाने की अपील की है संवाददाता अजय पटेल महाराजगंज

7
190 views