मंत्री सुरेंद्र मेहता ने बजरंगबली मेला का किया उद्घाटन
मंत्री सुरेंद्र मेहता ने बजरंगबली मेला का किया उद्घाटन
वीरपुर (बेगूसराय)वीरपुर प्रखंड के ऐतिहासिक नौला गढ़ गांव में आयोजित चार दिवसीय बजरंगबली मेला का उद्घाटन रविवार की देर शाम बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री सुरेंद्र मेहता ने किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने बजरंगबली मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।मंत्री ने कहा कि ऐसे मेलों से सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने मेला को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। मौके पर मुखिया रीचा देवी, सहित जनप्रतिनिधि, मेला समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।