झालावाड़ के सुजुकी स्टोन को मिला प्रथम पुरस्कार
झालावाड़| जयपुर में आयोजित स्टोन मार्ट-2026 में झालावाड़ के सुजुकी स्टोन्स की पत्थरकारी परंपरा ने एक सशक्त और गौरवपूर्ण मंच प्रदान किया। प्रदर्शनी के अंतिम दिन सुजुकी स्टोन्स को इस उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए फर्स्ट ओवरऑल डिस्प्ले अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वास्तविक बेसाल्ट और सेंडस्टोन के ठोस ब्लॉक्स, विविध फिनिश में संपूर्ण पत्थर और 100 से अधिक चयनित सेंपल के साथ सजा यह स्टॉल केवल प्रदर्शनी नहीं, बल्कि एक जीवंत अनुभव बन गया।
प्रदर्शनी के अंतिम दिन इस उत्कृष्ट प्रस्तुति को फर्स्ट ओवर ऑल डिस्प्ले अवॉर्ड से राज्यपाल हरिभाऊ बागडे व विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुखराज जैन ने कहा कि पत्थर उनके लिए केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही जिम्मेदारी है। उनका कहना था कि हम जो दिखा रहे हैं, वह सिर्फ तैयार माल नहीं, बल्कि वह प्रक्रिया है जिसमें धरती, समय और इंसानी मेहनत शामिल होती है। हमारा उद्देश्य प्राकृतिक पत्थर की आत्मा को संरक्षित रखते हुए उसे वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करना है।
Aima media jhalawar