logo

Panna देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र में सिंचाई मोटर चोरी का खुलासा। 02 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की मोटर, मोटर साइकिल व औजार जप्त।

देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र में सिंचाई मोटर चोरी का खुलासा।
02 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की मोटर, मोटर साइकिल व औजार जप्त।।

कैलाश पाण्डेय

दिनांक 08/02/2026 को फरियादी प्रमोद कुमार बागरी पिता बैजनाथ बागरी, उम्र 38 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11, देवेंद्रनगर, थाना देवेंद्रनगर, जिला पन्ना (म.प्र.) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके खेत, जो बड़वारा मोड़ से जिगदहा रोड के किनारे तालाब के पास स्थित है, वहां से सिंचाई हेतु लगी मोनो ब्लॉक मोटर 3 एच.पी. को दिनांक 28/29.01.2026 की दरम्यानी रात किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया।

उक्त रिपोर्ट पर थाना देवेंद्रनगर में अपराध क्रमांक 65/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पन्ना श्री एस.पी. सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देवेंद्रनगर उप निरीक्षक संतोष यादव के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

टीम द्वारा विवेचना के दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तथा क्षेत्र में मुखबिर सक्रिय किए गए। मुखबिरों से प्राप्त सूचना के आधार पर यह जानकारी मिली कि घटना की रात दोनों आरोपी तालाब के आसपास देखे गए थे। पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने मोटर चोरी की घटना स्वीकार की।

आरोपियों ने बताया कि दिनांक 28/29.01.2026 की रात्रि लगभग 02:00 बजे, वे मोटर साइकिल से बड़वारा मोड़ के सामने जिगदहा रोड स्थित तालाब के किनारे पहुंचे, जहां सिंचाई के लिए लगी हरे रंग की टाटा कंपनी की मोटर का पाइप आरी ब्लेड से काटकर मोटर को अलग किया गया। इसके पश्चात मोटर को मोटर साइकिल में रखकर चोरी कर देवेंद्र उर्फ राजाबाबू राव के घर ले जाकर छिपाया गया। आरोपी के घर जाकर तलाशी लेने पर चोरी गई सिंचाई मोटर बरामद की गई, जिसे विधिवत जप्त किया गया। इस प्रकार चोरी की घटना का सफल खुलासा किया गया।

गिरफ्तार आरोपी-
1. प्रदीप कुशवाहा पिता बिहारी कुशवाहा, निवासी बमरी, थाना देवेंद्रनगर
2. देवेंद्र उर्फ राजाबाबू राव, निवासी वार्ड क्रमांक 13, बमरी, देवेंद्रनगर

जप्त सामग्री-
चोरी की गई मोनो ब्लॉक मोटर, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल तथा आरी ब्लेड।

सराहनीय भूमिका-
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी देवेंद्रनगर उप निरीक्षक संतोष सिंह यादव, प्र.आर. धीरेन्द्र सिंह, लक्ष्मी नारायण यादव, शंकर प्रताप सिंह बुन्देला, आर. बृजेंद्र रैकवार, रोहित बागरी, अमित बागरी, मृगेंद्र तिवारी, आर चालक पुष्पेंद्र जाट की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा पुलिस टीम को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है।।।

130
4340 views