logo

सिंगरौली के बासी बेरदहा के पीड़ित आदिवासियों से राहुल गांधी ने किया मुलाकात आदिवासियों की आवाज दिल्ली तक पहुंचाने में कांग्रेस नेता मनोज शाह की रही

सिंगरौली के बासी बेरदहा के पीड़ित आदिवासियों से राहुल गांधी ने किया मुलाकात
**********************
आदिवासियों की आवाज दिल्ली तक पहुंचाने में कांग्रेस नेता मनोज शाह की रही प्रमुख भूमिका

सिंगरौली में धिरौली कॉल ब्लॉक द्वारा बासी बेरदहा के जंगल कटाई के मामले में कल एक नए घटनाक्रम जिसमें बासी बेरदहा के पीड़ित आदिवासियों को लेकर किसान कांग्रेस के नेता अशोक सिंह पैगाम एवं पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के उपाध्यक्ष मनोज शाह ने दिल्ली में साथ ले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी एवं प्रियंका गांधी जी से मुलाकात की।

राहुल गांधी ने सभी आदिवासियों से बारी बारी से बात कर समस्याओं को समझा पीड़ित आदिवासियों ने भी अपने दर्द को नेता प्रतिपक्ष के सामने साझा किया राहुल गांधी ने बासी बेरदहा के आदिवासियों को आश्वासन दिया है कि आपकी लड़ाई संसद से सड़क तक लडूंगा
आपकी आवाज को पार्लियामेंट में उठाऊंगा अगर सरकार ने उचित संज्ञान नहीं लिया तो सिंगरौली जाकर सड़क पर आपकी लड़ाई लडूंगा AIMA MEDIA #SINGRAULI

0
0 views