logo

यूजीसी के मुद्दे पर न्यायालय के अंतर्गत रोक लगाई गई है, पीपुल्स जस्टिस पार्टी .


आज दिनांक 8 फरवरी पीपुल्स जस्टिस पार्टी . की ओर से एक महत्वपूर्ण एवं निर्णायक बैठक आयोजित की गई, जो प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चली। यह बैठक होटल प्रीमियर, बलदारी लेन, लखनऊ में संपन्न हुई।
इस बैठक में पीपुल्स जस्टिस पार्टी के संरक्षक-ए-आला जनाब अरशद सिद्दीकी (चेयरमैन, रेड क्रेसेंट सोसाइटी ऑफ इंडिया) ने विशेष रूप से भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष जनाब राशिद जमील खान ने की तथा संचालन की जिम्मेदारी गुलाम रब्बानी खान ने निभाई।
बैठक में पार्टी के मूल सिद्धांतों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा क़ायद-ए-सानी मरहूम इलियास आज़मी साहब की विचारधारा को आधार बनाकर 2027 के चुनाव की तैयारियों पर रणनीति बनाई गई।
इस अवसर पर ओबीसी नेता राम चंद्र पटेल जी ने अपने संबोधन में कहा:
“क़ायद-ए-सानी इलियास आज़मी जी की वैचारिक सोच और क्रांतिकारी विचारधाराओं ने ही आज हम सभी को एक मंच पर एकत्र किया है। हम सभी मिलकर पीपुल्स जस्टिस पार्टी में सामूहिक रूप से काम करेंगे।”
यूजीसी के मुद्दे पर बोलते हुए पी.सी. कुरील जी ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि इस विषय पर न्यायालय के अंतर्गत रोक लगाई गई है, जिसके दूरगामी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं।
इसके पश्चात पार्टी अध्यक्ष राशिद जमील खान ने कहा:
“आज देश को इंसानियत की ज़रूरत है, न कि सांप्रदायिकता की। दीपक जैसे जागरूक युवाओं की आवश्यकता आज हर गली, हर मोहल्ले और हर शहर में है।”
बैठक के अंत में पार्टी प्रवक्ता एवं केंद्रीय सदस्य सोहैब रहमान (अबू इंक़लाब) ने कहा कि देश की राजधानी में एक महीने के भीतर एक हज़ार लोगों का लापता हो जाना और बहुत कम लोगों की वापसी की खबरें अत्यंत चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी जेफ़्री एपस्टीन मामले में देश के लोगों का नाम आना शर्मनाक है और इसकी जांच देश की एजेंसियों द्वारा होनी चाहिए, ताकि देश को ऐसे तत्वों से मुक्त किया जा सके।
उन्होंने आगे बताया कि पीपुल्स जस्टिस पार्टी आगामी चुनावों में 150 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है, जिनमें:
60 सीटें ओबीसी समाज के लिए
50 सीटें दलित समाज के लिए
40 सीटें मुस्लिम समाज के लिए आरक्षित रहेंगी।
इस बैठक में विशेष रूप से पी.सी. कुरील, सईद सिद्दीकी, मोहम्मद रब्बानी, मोहम्मद आज़म सिद्दीकी, भोला राम, राम चंद्र पटेल, अजय रवि, जगदीश, इशरत जा, बी.एन. धोरे, एस.पी. रावत, महेश कुमार गौतम, शेख सईद सिद्दीकी तथा पार्टी सचिव मोहम्मद आज़म उपस्थित रहे।
जारीकर्ता:
सुहैब उर रहमान (अबू इंक़लाब)
पार्टी प्रवक्ता, पीपुल्स जस्टिस पार्टी

Syed Afzal Ali Shah maududi.
Lucknow Uttar Pradesh.

48
4428 views