
प्रन्यास मण्डल का निर्विरोध गठन
लालसोट
परशुराम मंदिर ट्रस्ट की चतुर्थ कार्यकारिणी गठन प्रक्रिया के तहत 21 सदस्यीय प्रन्यास मण्डल का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ।
निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र कुमार शर्मा व लोकेश शर्मा उप प्रधानाचार्य ने बताया कि निर्वाचित प्रन्यास मण्डल में सुनील कुमार शर्मा, जय प्रकाश शर्मा, राम प्रसाद शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा एडवोकेट, ओम प्रकाश शर्मा, बालमुकुंद शर्मा, अशोक कुमार व्यास, पुखराज शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, शिवशंकर जोशी, मनमोहन शर्मा, संजय उपाध्याय, संतोष कुमार शर्मा, अजय कुमार शर्मा, सुदीप मिश्रा, कान्ता देवी, सरोज चतुर्वेदी, श्यामसुंदर शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा, महेन्द्र कुमार शर्मा एवं राधा भारद्वाज शामिल है।
कार्यकारिणी के निर्वाचन के लिए रविवार को दोपहर दो बजे प्रन्यास मण्डल की बैठक आयोजित होगी, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष व सांस्कृतिक सचिव का निर्वाचन किया जाएगा। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यदि निर्वाचन निर्विरोध नहीं हुआ तो निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। मतदान में मंडल के आजीवन सदस्य ही भाग ले सकेंगे।