logo

प्रयागराज | संगम में अर्पित हुईं अजित पवार की अस्थियां ,महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री को नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि...

प्रयागराज। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के 28 जनवरी को हुए विमान हादसे में निधन के बाद आज उनकी अस्थि कलश यात्रा प्रयागराज पहुंची। प्राइवेट चैटिंग प्लेन से प्रयागराज पहुंची अस्ति कलश में उनके पुत्र जय पावर उनकी पत्नी व परिवार के अंत सदस्य साथी पार्टी के कई कार्यकर्ता भी प्रयागराज पहुंचे।
पवित्र संगम तट पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद नम आंखों के साथ उनकी अस्थियों का संगम में विसर्जन किया गया।
संगम तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वातावरण शोकाकुल रहा और श्रद्धालुओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के युवक राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि अजित दादा की अस्थि कलश यात्रा भारत की कई पवित्र नदियों में विसर्जन के क्रम में निकाली जा रही है। उसी क्रम में आज संगम में अस्थि विसर्जन किया गया। उन्होंने कहा कि आगे भी अन्य पवित्र स्थलों पर अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम निर्धारित है।

0
88 views