logo

बेतिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 624 बोतल विदेशी शराब के साथ स्विफ्ट कार जब्त, तस्कर फरार

बेतिया। बिहार में शराबबंदी के बीच बेतिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। कालीबाग थाना की पुलिस ने चार पहिया वाहन से 624 बोतल किंगफिशर बीयर जब्त कर शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है।

कालीबाग थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लौरिया की ओर से एक संदिग्ध कार शराब लेकर बेतिया आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को देखते ही तस्कर कार तेज रफ्तार से भगाने लगा और भागने के दौरान स्टेशन चौक से छावनी ओवरब्रिज की ओर जा रही यूपी नंबर की इनोवा कार में टक्कर मार दी।

मौके का फायदा उठाकर शराब तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान मारुति कंपनी की स्विफ्ट कार (BR 31J 2735) से कुल 312 लीटर विदेशी शराब यानी 624 बोतल किंगफिशर बरामद की गई।

पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और गाड़ी नंबर के आधार पर तस्कर की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

0
77 views