अदालत ने ‘आप’ नेता प्रवीण कुमार के खिलाफ मानहानि के आरोप की जांच का आदेश दिया
नयी दिल्ली: आठ फरवरी (भाषा) दिल्ली की एक अदालत ने पुलिस को प्रदेश के मंत्री आशीष सूद द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार प्रवीण कुमार पर 2025 के विधानसभा चुनावों के दौरान सोशल मीडिया पर झूठी, भ्रामक और मानहानिकारक सूचना फैलाने के आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) हरजोत सिंह औजला मंत्री द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ’’पुलिस जांच के बिना पहलुओं पर प्रभावी ढंग से गौर नहीं किया जा सकता।’’