logo

यू पी प्रयागराज में नाबालिग लड़कियों के अंडाणु (ओवा) निकालकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है।

यू पी प्रयागराज में नाबालिग लड़कियों के अंडाणु (ओवा) निकालकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 4 महिलाओं समेत कुल 5 लोगों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मां-बेटी, एक IVF एजेंट महिला और उसका बेटा शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह आर्थिक रूप से कमजोर और नाबालिग लड़कियों को निशाना बनाता था। आरोपी एक नाबालिग लड़की को आईफोन और 10 हजार रुपये का लालच देकर अपने जाल में फंसाने में कामयाब हुए। इसके बाद उसकी उम्र छिपाकर उसे शादीशुदा महिला बताकर एक IVF सेंटर ले जाया गया, जहां अवैध रूप से उसका ओवा एक्सट्रैक्शन (अंडाणु निकाले जाने) की प्रक्रिया कराई गई।
जांच में सामने आया है कि यह पूरा काम सुनियोजित तरीके से किया जा रहा था। आरोपी लड़कियों के फर्जी दस्तावेज तैयार कराते थे और IVF सेंटर्स से सांठगांठ कर उन्हें डोनर के रूप में पेश करते थे। निकाले गए अंडाणुओं को मोटी रकम में बेचा जाता था, जबकि पीड़ित लड़की को मामूली पैसे या महंगे मोबाइल का लालच दिया जाता था।
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि

पत्रकार आमिर महफूज खान
Aima media reporter

0
0 views