logo

तमकुहीराज में BBK एकेडमी का भव्य उद्घाटन।डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने विशाल जनसभा को किया संबोधित

सनातन संस्कृति को जागृत करेगा यह विद्यालय-भैया जी जोशी। प्रधान सम्पादक एवं भाजपा नेता उदभव त्रिपाठी ने किये डिप्टी सीएम का स्वागत।

तमकुहीराज, कुशीनगर।

गाजीपुर परिसर में नव निर्मित BBK एकेडमी के भव्य उद्घाटन समारोह के उपरांत आयोजित विशाल जनसभा को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संबोधित किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता की भारी भीड़ उमड़ी और समारोह ऐतिहासिक रूप से सफल रहा।

अपने संबोधन में डिप्टी सीएम ने कहा कि “विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब कुशीनगर जैसे ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास होगा। विकसित भारत के लिए विकसित कुशीनगर जरूरी है।” उन्होंने शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता को विकास की मजबूत नींव बताया।

केशव मौर्य ने राष्ट्रीय आजीविका मिशन (NRLM) पर बोलते हुए कहा कि सरकार ग्रामीण महिलाओं, युवाओं और स्वयं सहायता समूहों को मजबूत कर उन्हें आत्मनिर्भर बना रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार लगातार योजनाएं चला रही है।

डिप्टी सीएम ने BBK एकेडमी की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में पूरे प्रदेश में अपनी पहचान बनाएगा। उन्होंने आयोजक बाल्टी बाबा की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

अपने संबोधन में भैया जी जोशी ने कहा कि

“बी बी के एकेडमी सनातन संस्कृति को जागृत करने का कार्य करेगा। शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी हैं, तभी समाज और राष्ट्र मजबूत बनता है।”

उन्होंने कहा कि ऐसे शिक्षण संस्थान आने वाली पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, परंपरा और मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम के आयोजक दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बाल्टी बाबा एवं बाबा जी की सुपुत्री डाक्टर संध्या मिश्रा ने कार्यक्रम मे पधारे सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसभा को सम्बोधित कर आभार व्यक्त किये।

कार्यक्रम मे भोजपुरी गायक व अभिनेता रितेश पाण्डेय के भजनो पर दर्शक झूम उठे।।

0
0 views