
चोर्यासी के ऐतिहासिक वांझ गांव में जायंट्स ग्रुप ऑफ मरौली एवं जायंट्स ग्रुप ऑफ सचिन द्वारा अनोखा देशभक्ति प्रेरक कार्यक्रम
चोर्यासी के ऐतिहासिक वांझ गांव में जायंट्स ग्रुप ऑफ मरौली एवं जायंट्स ग्रुप ऑफ सचिन द्वारा अनोखा देशभक्ति प्रेरक कार्यक्रम
अशोक पटेल
वांझ (चोर्यासी) | दिनांक: 07/02/2026
आज दिनांक 07 फरवरी 2026 को प्रातः 10.30 बजे चोर्यासी के ऐतिहासिक वांझ गांव में जायंट्स ग्रुप ऑफ मरौली एवं जायंट्स ग्रुप ऑफ सचिन के संयुक्त तत्वावधान में एक अनोखा एवं प्रेरणादायक शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत श्री मरौली प्राथमिक शाला तथा नरौडा प्राथमिक शाला के कक्षा 1 से 8 तक के लगभग 125 विद्यार्थियों को वांझ गांव स्थित दांडीपथ यात्री निवास की शैक्षणिक यात्रा पर लाया गया।
विद्यार्थियों को महात्मा गांधीजी द्वारा दांडी यात्रा क्यों की गई, उसके ऐतिहासिक कारण, स्वतंत्रता आंदोलन में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका तथा गांधीजी के विचारों और जीवन मूल्यों के विषय में जायंट्स ग्रुप ऑफ सचिन के डी.ए. श्री गिरिराजभाई वांसिया द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस मार्गदर्शन का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशप्रेम की भावना को सुदृढ़ करना तथा उन्हें गांधीजी के सिद्धांतों एवं जीवन से प्रेरणा देना था।
जायंट्स ग्रुप ऑफ मरौली एवं जायंट्स ग्रुप ऑफ सचिन द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणास्पद सिद्ध हुआ। समाज में देशभक्ति, इतिहास के प्रति जागरूकता एवं मूल्याधारित शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में यह प्रयास सराहनीय रहा।
इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ सचिन की अध्यक्षश्री मति ज्योतिबेन, शुभाषभाई रावल, अशोक पटेल, निशाबेन, गिरिराजभाई, अजयभाई, जायंट्स ग्रुप ऑफ मरौली के श्री अजयभाई, दोनों प्राथमिक शालाओं के शिक्षकगण एवं विद्यार्थीगण तथा दांडीपथ यात्री निवास के स्टाफ श्री नरेशभाई, स्वाति पटेल, पीनल पटेल एवं तन्वी सुरती उपस्थित रहे।