logo

व्यापार समझौता ‘मेक इन इंडिया’ को मजबूत करेगा, रोजगार पैदा करेगा : प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली: सात फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौता किसानों और उद्यमियों के लिए नए अवसर खोलकर ‘मेक इन इंडिया’ को मजबूत करेगा तथा महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार पैदा करेगा।

प्रधानमंत्री ने भारत और अमेरिका के बीच मजबूत संबंधों के प्रति अपनी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद भी दिया।

1
922 views