logo

पुलिस कस्टडी में मौत के मामले में उठाई कार्रवाई की मांग

झालावाड़| पुलिस कस्टडी में 28 दिसंबर को हुई झालावाड़ निवासी युवक की मौत के मामले में युगांतर संस्थान के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि झालावाड़ निवासी अनिल पुत्र हजारीलाल की मौत होने पर परिजनों ने पुलिस कस्टडी में उसकी मौत होने का आरोप लगाया था। इसके बाद मृतक के भाई राहुल ने सीजेएम कोर्ट में इस्तगासा पेश किया था। कोर्ट ने इस पर कोटा रेंज के आईजी से मामले की जांच कर तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। शर्मा ने आरोप लगाया कि पुलिस कस्टडी में हुई अनिल की मौत के लिए झालावाड़ पुलिस जिम्मेदार है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट लिखा है कि उसकी मौत का कारण डिफ्यूज एक्सोनल इंजरी है जो एक गंभीर मस्तिष्क की चोट है। उन्होंने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Aima media jhalawar

19
239 views