logo

'शिक्षा ही समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार': कलेक्टर ने सारोला स्कूल में बने 2 कमरों का किया उद्घाटन

शिक्षा समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार होती है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सुव्यवस्थित विद्यालय भवन, पर्याप्त कक्षा कक्ष, स्वच्छ वातावरण और मूलभूत सुविधाएं बहुत जरूरी है।
यह कहना है जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ का।
यह बात उन्होंने गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सारोला कलां में नवनिर्मित कक्षा कक्षों का उद्घाटन समारोह में कही।
कलेक्टर ने इससे पहले फीता काटकर और पट्टिका का अनावरण कर विधिवत उद्घाटन किया। इन 2 कक्षा कक्ष और बरामदे का निर्माण लक्ष्मण मालव की स्मृति में उनके बेटों लोकेश कुमार मालव, शुभम मालव एवं विनय मालव ने 20 लाख की लागत से करवाया है।
इस अवसर पर राठौड़ ने कहा कि ये नवनिर्मित कक्षा कक्ष विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल प्रदान करेंगे, जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव होगा।
'स्टूडेंट्स को नैतिक मूल्य भी सीखाएं'
उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखने, बल्कि उन्हें अनुशासन, नैतिक मूल्यों और जीवनोपयोगी कौशलों से भी परिचित कराने का आह्वान किया। विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही वे अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं और समाज व राष्ट्र के विकास में योगदान दे सकते हैं। कलेक्टर ने बच्चों और आमजन को नशे व मोबाइल की लत से दूर रहने का आग्रह भी किया।
फिजूलखर्ची को छोड़ने पर दिया जोर
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व संसदीय सचिव व पूर्व विधायक नरेंद्र नागर ने भामाशाह परिवार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कक्षा कक्षों का निर्माण करवाकर जो पुण्य काम उन्होंने किया है, वह प्रेरणादायक है, समाज के और भी लोग इनसे प्रेरणा लें। नागर ने फिजूलखर्ची और दिखावों को छोड़कर समाज सेवा के क्षेत्र में ऐसे सामाजिक सरोकार के पुण्य कार्य करने पर जोर दिया।
इन कक्षा कक्षों का नाम स्वतंत्रता सेनानियों चंद्रशेखर आजाद और छत्रपति शिवाजी के नाम पर रखा गया है।
इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी। इस मौके पर एसडीएम रजत कुमार विजयवर्गीय, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राम सिंह मीणा, तहसीलदार हेमराज कपूर, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सियाराम नागर, विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार सामरिया, स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Aima media jhalawar










11
270 views