logo

जालौन तहसील मे महत्वपूर्ण अभियान को लेकर बैठक सम्पन्न

जालौन: तहसील मुख्यालय पर उप जिलाधिकारी हेमंत पटेल की अध्यक्षता में खसरा-रुबेला अभियान को लेकर तहसील स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान को सफल बनाने और शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति पर जोर दिया गया। एसडीएम ने बताया कि 16 से 27 फरवरी तक चलने वाले अभियान में 5 से 10 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके तहत तहसील के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को एमआर वैक्सीन लगाई जाएगी। स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए।

0
2217 views