logo

मोदिकोला में 8 फरवरी को मदरसा तनवीरुल हुदा का 13वां एक दिवसीय जलसा-ए-आम


साहेबगंज जिले के मोदिकोला, बिशनपुर क्षेत्र स्थित मदरसा तनवीरुल हुदा लिल बनीन वल-बनात के तत्वावधान में 13वां एक दिवसीय जलसा-ए-आम का आयोजन आगामी 08 फरवरी (रविवार) को किया जाएगा। यह धार्मिक कार्यक्रम जुहर की नमाज़ के बाद से पूरी रात तक चलेगा।
जलसे की जेर-ए-निज़ामत व फ़ज़ीलतशेख़ की जिम्मेदारी मशहूर आलिम अशरफ शाकिर सिराजी (उस्ताद कुल्लिया अरबीया सिद्दीक़िया, मुंगेर) और अशरफ अली सलफ़ी (सदर मदर्रिस, मदरसा तनवीरुल हुदा) निभाएंगे।
वहीं वक्ता-ए-ख़ुसूसी के रूप में मुंबई से तशरीफ़ ला रहे अबुल कलाम सलफ़ी विशेष खिताब फरमाएंगे।
जलसे में सलफ़ी कारवां के अंतर्गत देश के विभिन्न इलाकों से आए उलेमा-ए-कराम खिताबात पेश करेंगे, जिनमें सैफुल इस्लाम इस्लाही, मूसा काज़िम फ़ैज़ी, मुहिउद्दीन सानबिली, कुतुबुद्दीन सलफ़ी, सहाब हुसैन क़ासमी और मुस्तफ़ा कमाल फ़ैज़ी प्रमुख हैं। इसके अलावा स्थानीय उलेमा भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
आयोजकों के अनुसार, औरतों के लिए पर्दे की मुकम्मल व्यवस्था तथा बाहर से आने वाले मेहमानों के लिए खाने का इंतज़ाम किया गया है। मदरसा प्रबंधन ने क्षेत्र के तमाम मोमिनीन से जलसे में अधिक से अधिक संख्या में शरीक होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

मो.सैफुल्लाह अंसारी
जिला सदस्य
मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन एवं
सदस्य - All India Media Association Sahibganj Jharkhand

49
5232 views