
हथुनिया पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का किया भंडाफोड़ दो गिरफ्तार, ट्रैक्टर-ट्रॉली और तीन बाइक बरामद।
प्रतापगढ़ पुलिस ने एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। हथुनिया थाना पुलिस ने इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
यह अभियान जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य के निर्देश पर चलाया गया।
14 जनवरी की रात को दिया था वारदात को अंजाम
घटना 15 जनवरी 2026 की है। हथुनिया के अवलेश्वर निवासी गोपाललाल कुमावत ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 14 जनवरी 2026 की रात उनके बाड़े से स्वराज कंपनी का आसमानी रंग का ट्रैक्टर आरजे 35 आरबी 39 85 ट्रॉली सहित चोरी हो गया था।
पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
दो आरोपियों को किया गिरफ्तार जांच के दौरान, पुलिस ने कोटड़ी, प्रतापगढ़ निवासी श्यामलाल गायरी और गुजराज उर्फ दादू बावरी को हिरासत में लिया। मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने मुख्य आरोपी अर्जुन बावरी निवासी कनघटी और उसके साथियों के साथ मिलकर ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करना स्वीकार किया।
पुलिस ने श्यामलाल और गुजराज उर्फ दादू को गिरफ्तार कर चोरी की गई ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद की। इसके अतिरिक्त, घटना में प्रयुक्त हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बिना नंबर और दो अन्य मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं।