logo

सिंघाना की न्यू ईडन स्कूल में हुआ सम्मान समोराह का आयोजन

सिंघाना स्थानीय न्यू ईडन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिंघाना हिंदी व अंग्रेजी माध्यम में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संस्था निदेशक डॉ.अनिल गोदारा थे व विशिष्ट अतिथियो न्यू ईडन पी जी गर्ल्स कॉलेज प्राचार्य डॉ.अनीता, न्यू इंडियन स्कूल के संस्था अध्यक्ष सरिता तथा न्यू ईडन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज कुमार यादव न्यू इंडियन इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रधानाध्यापिका पिंकी रहे। समस्त अतिथियो ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीपक जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। संस्था निदेशक डॉ.अनिल गोदारा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा संस्कार युक्त शिक्षा प्रत्येक विद्यार्थी के जीवन में महत्वपूर्ण रोल रखती है । आप अपने जीवन में शिक्षकों को प्रेरणा स्रोत मानते हुए आगे बढ़े तथा गुरु शिष्य परंपरा का पालन करें। विद्यार्थियों ने अतिथियों का वेलकम सोंग से स्वागत किया। छात्र-छात्राओं प्रियांशु, तनीषा, रितिका, दिव्यांशी, रिंकू ,योगेश एंड पार्टी ने "मरूधरिया में चाले ऊंट गाडो' रितिका और पार्टी "फनी डांस' आशा & पार्टी ने "चचा चौधरी", खुशी सोमरा मनीषा बिट्टू "लंदन ठुमकदा "राजस्थानी, पंजाबी, हिंदी लोक संस्कृति से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुतियां दी। कक्षा 11 जूनियर विद्यार्थियों ने सीनियर्स विद्यार्थीयो को तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर गिफ्ट देकर सम्मान किया। इसी प्रकार कक्षा 12 के सीनियर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को गिफ्ट देकर सम्मान किया तथा आशीर्वाद लिया। कॉलेज प्राचार्य डॉ.अनीता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सीमित अवसरों का लाभ उठाएं और अपने लिए सफलता के दरवाजे खोलें, ताकि देश और समाज और माता-पिता का नाम रोशन हो तथा विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान मिस्टर फेयरवेल पीयूष कुमावत और मिस फेयरवेल भावना रही। इस अवसर पर स्टाफ सदस्य भीम सिंह यादव, संतोष कुमार, विजेंद्र सिंह, विजेंद्र कुमार सैनी, अजीत सिंह, रितु शर्मा, सुनीता सिंह, चेतना, पूनम, सुशीला, रविंद्र सिंह, राजेश कुमार, ज्योति भाटी, रचना यादव, ममता, मनीषा, विजय सिंह ,सोमवीर सिंह, सुमित्रा सहित अन्य मौजूद रहे। इस अवसर पर कुछ गणमान्य अभिभावक गण भी उपस्थित रहे। मंच संचालन छात्रा प्रियांशु और दीक्षा ने सयुक्त रूप से किया।

6
718 views