बुहाना पब्लिक स्कूल में मनाया 16वाँ वार्षिकोत्सव कार्यक्रम
बुहाना पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय बुहाना में 16वाँ वार्षिकोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजेश दहिया रहे। विशिष्ट अतिथि सीबीईओ वेदप्रकाश रांगेय, निकिता थालोर, राजपाल सिंह उप प्रधान, वर्षा सोमरा, बुहाना थानाधिकारी विमला बुडानिया रहे। अध्यक्षता डॉ. राजेश यादव व सुरेंद्र शर्मा ने की। कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों ने हिन्दी, पंजाबी, राजस्थानी, हरयाणवी गानों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियाँ दी। जूनियर्स विद्यार्थियों ने सीनियर्स को विदाई पार्टी दी। डायरेक्टर डॉ. अनूप सिंह श्योराण ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया व कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्त स्टाफ व मैनेजमेंट को बधाई दी। प्रिंसिपल सुनील सिंह ने आए हुए अतिथियों का माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर टॉपर्स विद्यार्थियों व कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक दिया गया। इस अवसर पर सुनील तानायन, एक्सईएन विक्रम, राजेश रांगेय, रामकिशन, मनोज, मुबारक खान सहित विद्यालय स्टाफ व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मंच संचालन भोलाराम ने किया।