
खाचरोद शहर में सर्वश्री स्वस्तिकाये सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित
*खाचरोद शहर में सर्व श्री स्वस्तिकाये सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित*
*उज्जैन/गिरधारी गेहलोत जन जन की आवाज की खास रिपोर्ट*
उज्जैन जिले का सबसे बड़ा आयोजन खाचरोद प्रीमियर लिंग जो कि लगातार एक महीने तक चलेगा, क्रिकेट टूर्नामेंट अब बहुत ही रोमांचक मोड पर आ चुका है कार्यकम संयोजक स्वच्छता समिति के सभापति नारायण मंडावलिया व अध्यक्ष जितेंद्र जैन ने बताया कि ये आयोजन आई पी एल की दर्ज पर के पी एल सीजन फोर किया जा रहा है लगातार चौथे वर्ष आयोजित हो रहे आयोजन में आकर्षण का केंद्र रात्रिकालीन इस टूर्नामेंट में शानदार विद्युत सज्जा सबका मन मोह रही है,काफी संख्या मे महिलाए भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने आ रही है इसके साथ ही एक महीने में सैकड़ों समाजसेवियों,अधिकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ी,राजनीतिक दल के लोगों का रोजाना सम्मान किया जा रहा है,
रोजाना दो बेस्ट खिलाड़ियों का मेन ऑफ द मैच से सम्मान भी किया जा रहा है,एक महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 14 फरवरी को होगा जिसमें प्रथम स्थान पर आने वाली टीम को 71 हजार ओर ट्राफी दूसरे स्थान पर आने वाली टीम को 41हजार ओर ट्राफी इसके अलावा प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ़ द सीरीज, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट फील्डर, बेस्ट विकेटकीपर अन्य सैकड़ो पुरस्कार प्रदान किया जाएंगे।