logo

नौडीहा बाजार ब्लॉक में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रोजगार सेवक 7 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

पलामू जिले के छतरपुर अनुमंडल अंतर्गत नौडीहा बाजार ब्लॉक कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी टीम ने शुक्रवार सुबह रोजगार सेवक जितेंद्र कुमार राम को 7 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, रोजगार सेवक जितेंद्र कुमार राम पर मनरेगा कूप योजना में एंट्री करने के एवज में एक लाभुक से रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और नौडीहा बाजार ब्लॉक कार्यालय परिसर में ही उसे घूस लेते पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम आरोपी को मेदिनीनगर लेकर गई, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई से नौडीहा बाजार ब्लॉक कार्यालय में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नौडीहा ब्लॉक में घूसखोरी लंबे समय से चर्चा का विषय रही है और एसीबी की यह पहली बड़ी कार्रवाई कर्मचारियों में डर पैदा करेगी।

एसीबी अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और यदि इसमें अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से आम लोगों में यह संदेश गया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अब सख्ती बरती जा रही है।

12
826 views