सुर्खियां: क्या विकास नगर वार्ड नंबर 7 चंडीगढ़ सिर्फ कागजों पर ही 'विकास' कर रहा है? 🛑
आज विकास नगर, चंडीगढ़ के पार्कों की यह बदहाल स्थिति देखकर मन बहुत दुखी है। पार्कों में गंदा पानी इस कदर भरा हुआ है कि वहाँ कदम रखना भी दूभर है। यह न केवल प्रशासन की नाकामी है, बल्कि स्थानीय जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ भी है।विडंबना देखिए... यहाँ से भाजपा के पार्षद हैं, जिन्होंने इस वार्ड को पूरी तरह 'लावारिस' छोड़ दिया है। चर्चा है कि अब वे इस वार्ड की समस्याओं को सुलझाने के बजाय किसी नए वार्ड से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।मेरा सीधा सवाल है:साहब, नए वार्ड के सपने देखने से पहले इस वार्ड की जनता को जवाब तो दीजिए! जिन लोगों ने आपको वोट देकर अपनी सेवा के लिए चुना था, उन्हें बुनियादी सुविधाएं और इस नरकीय स्थिति से निजात कब मिलेगी? क्या वोट सिर्फ एक बार लेने के लिए होते हैं?विकास नगर की जनता अपनी अनदेखी का हिसाब मांग रही है। जनता जागरूक है और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाना जानती है।