logo

गांव दरिया में पानी की समस्या को लेकर देशराज सनावर ने किया ट्यूबवेल का दौरा

​प्रेस विज्ञप्ति: गांव दरिया में पानी की समस्या को लेकर देशराज सनावर ने किया ट्यूबवेल का दौरा
​चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी एससी विंग के अध्यक्ष देशराज सनावर ने आज सुबह गांव दरिया का दौरा किया। उनके साथ समाजसेवी मनीष वर्मा और हरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। यह दौरा गांव में पिछले कुछ समय से आ रही पानी की किल्लत को लेकर किया गया।
​दौरे के दौरान उन्होंने गांव के ट्यूबवेल का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। समस्या की गंभीरता को देखते हुए देशराज सनावर ने मौके से ही नगर निगम कमिश्नर से फोन पर बात की। उन्होंने कमिश्नर को जनता की परेशानी से अवगत कराया और पानी की सप्लाई को जल्द से जल्द सुचारू रूप से ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

11
827 views