logo

पंचायत समिति कार्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण आज

रामगढ पचवारा (लालसोट)

रामगढ़ पचवारा उपखण्ड मुख्यालय पर करीब 2 करोड़ की लागत से पुलिस थाने के पास रामगढ़ पचवारा पंचायत समिति कार्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण शुक्रवार को होगा। विकास अधिकारी योगेश कुमार मीणा ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीणा होंगे। अध्यक्षता विधायक रामबिलास मीणा करेंगे। समारोह में प्रधान डॉ. कौशल्या मीना समेत क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधी भी मौजूद रहेगें।

0
0 views