logo

थाना वजीरगंज : चोरी की बैट्री के आरोप में अभियुक्त नूरूल नवी गिरफ्तार

थाना वजीरगंज : चोरी की बैट्री के आरोप में अभियुक्त नूरूल नवी गिरफ्तार
बदायूं पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 05.02.2026 को थाना वजीरगंज पुलिस ने मु0अ0सं0 041/26 धारा 305 बीएनएस में वांछित अभियुक्त नूरूल नवी पुत्र गुलाम मुस्तफा उर्फ मुन्ने अली निवासी नई वस्ती वार्ड नंबर 07, कस्बा व थाना वजीरगंज, जनपद बदायूँ को वजीरगंज–आँवला रोड स्थित पुलिया के पास से चोरी की गई एक अदद ऐमरोन कंपनी की बैट्री के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार माल व मुलजिम की बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है और अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

#पत्रकार आमिर महफूज खान
Aima media reporter

3
47 views