
सहकारिता से आत्मनिर्भरता की ओर: भारत का पहला ड्राइवर-स्वामित्व राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म ‘भारत टैक्सी’ लॉन्च
सहकारिता से आत्मनिर्भरता की ओर: भारत का पहला ड्राइवर-स्वामित्व राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म ‘भारत टैक्सी’ लॉन्च
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन तथा माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में भारत के पहले सहकारिता-आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म ‘भारत टैक्सी’ का शुभारंभ किया गया।
‘भारत टैक्सी’ को मोबिलिटी क्षेत्र में एक परिवर्तनकारी पहल के रूप में विकसित किया गया है, जिसमें ड्राइवर साथी—जिन्हें ‘सारथी’ कहा जाता है—को स्वामित्व, संचालन और मूल्य-निर्माण की प्रक्रिया के केंद्र में रखा गया है।
यह मॉडल ड्राइवरों को शोषणकारी एग्रीगेटर-आधारित व्यवस्थाओं से मुक्त करते हुए ज़ीरो कमीशन, पूर्ण पारदर्शिता और सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करता है।
सहकारिता के माध्यम से यह पहल ड्राइवर साथियों को आय, सम्मान और आत्मनिर्भरता प्रदान करते हुए समावेशी विकास की दिशा में एक नया मानक स्थापित करती है।
#BharatTaxi
#भारत_टैक्सी
#सहकारिता_से_आत्मनिर्भरता
Aima midia
Kamlesh sharma
Sant kabir nager