logo

नियमों की अनदेखी! संत कबीर नगर DPRO ऑफिस में सफाई कर्मी कर रहा बाबू का काम

नियमों की अनदेखी! संत कबीर नगर DPRO ऑफिस में सफाई कर्मी कर रहा बाबू का काम

समाचार विवरण
संत कबीर नगर जनपद के DPRO (जिला पंचायत राज अधिकारी) कार्यालय में गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार्यालय में तैनात एक सफाई कर्मी को बाबू बनाकर महत्वपूर्ण कार्यालयी कार्य कराए जा रहे हैं, जो नियमों के विरुद्ध है।
सूत्रों के अनुसार सफाई कर्मी को फाइलों के रख-रखाव, अभिलेखों और अन्य प्रशासनिक कार्यों में लगाया गया है, जबकि इसके लिए निर्धारित पदों पर नियुक्त कर्मचारी मौजूद हैं। यह व्यवस्था न केवल सरकारी नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे भ्रष्टाचार और मनमानी की आशंका भी बढ़ जाती है।
मामले को लेकर कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। मांग की जा रही है कि पूरे प्रकरण की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

25
3407 views