logo

जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों से सीधा संवाद, समस्याओं के समाधान का आश्वासन-मेयर प्रत्याशी इंदु सिंह

नगर निगम चुनाव को लेकर धनबाद में चुनावी सरगर्मी चरम पर
• सड़क, पानी, सफाई और स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने का इंदु सिंह का वादा


धनबाद-:नगर निगम चुनाव को लेकर मेयर प्रत्याशी इंदु सिंह ने गुरुवार को शहर के विभिन्न इलाकों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने शशिकांत पांडेय मेमोरियल टूर्नामेंट, लोदना कोलियरी नंबर-16, भागा, बस्ता कोला पहाड़ी कोलियरी, चांदमारी वार्ड नंबर-34 एवं सिंदरी क्षेत्र का दौरा किया।

जनसंपर्क के क्रम में इंदु सिंह ने स्थानीय लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में सड़क, पेयजल, सफाई, स्ट्रीट लाइट और स्वास्थ्य व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करना उनकी प्रमुख प्रतिबद्धता है।

इंदु सिंह ने कहा कि धनबाद के हर वार्ड का संतुलित विकास उनकी प्राथमिकता होगी और वे जनता की भागीदारी से पारदर्शी एवं जवाबदेह नगर निगम का निर्माण करना चाहती हैं।

जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। कई स्थानों पर लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और बैठकों के माध्यम से चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की गई। अभियान के दौरान मिल रहे जनसमर्थन से समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

5
754 views